शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर वित्तीय नतीजों के बावजूद एसआरएफ (SRF) का शेयर कमजोर

एसआरएफ (SRF) के जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही के मुनाफे में 15.7% की वृद्धि हुई।

कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि में 111.7 करोड़ रुपये रहा था, जो इस बार 129.2 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इसकी कुल तिमाही आय 1,183.3 से 19.7% की बढ़त के साथ 1,416.4 करोड़ रुपये रही। हालाँकि एसआरएफ का एबिटा मार्जिन 20.7% से घट कर 17.7% रह गया। शेयर बाजार में कमजोरी के बीच आमदनी और लाभ बढ़ने के बावजूद एसआरएफ के शेयर में आज भारी गिरावट आयी है। कमजोर शुरुआत के बाद करीब 10.50 बजे एसआरएफ का शेयर 4.83% की कमजोरी के साथ 1,626.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!