शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) को इस बार हुआ लाभ

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) को जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 95.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान अवधि में इसे 57 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी का राजस्व भी 1,854.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.9% की बढ़त के साथ 1,982 करोड़ रुपये रहा। साथ ही गोदरेज इंडस्ट्रीज का एबिटा मार्जिन 1.8% के मुकाबले 5.6% रहा। शेयर बाजार में गिरावट के बीच बेहतर तिमाही नतीजों से गोदरेज के शेयर में बढ़त आयी है। हरे निशान पर शुरुआत के बाद करीब 11.20 बजे गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर 1.10% की मजबूती के साथ 571.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!