शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीएसटटी टिलर्स (VST Tillers) ने बाजार में उतारे दो ट्रेक्टर

वीएसटटी टिलर्स (VST Tillers) ने बाजार में दो नये ट्रेक्टर उतारे हैं।

इनमें वीएसटी शक्ति विराट प्लस और सिंगल सिलेंडर वीएसटी शक्ति समराट शामिल हैं। विराट प्लस को बागान किसानों, ढुलाई और सामान्य कृषि कार्यों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। इस बहुप्रयोजक ट्रेक्टर को अधिक आराम और उच्च शक्ति के साथ तेजी से काम करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें कुशल ईंधन वाला 4-सिलेंडर इंजन, 8 + 2 कॉन्स्टेंट मेश गियर बॉक्स, ओआईबी ब्रेक, पावर स्टीयरिंग, अल्ट्रा कूलिंग रेडिएटर और स्मार्ट हाइड्रोलिक्स की सुविधा दी गयी है। वहीं वीएसटी शक्ति समराट को 1 या 2 एकड़ जमीन वाले छोटे किसानों के मद्देनजर तैयार किया गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ईंधन गवर्नर, 8 + 2 कॉन्स्टेंट मेश गियर बॉक्स और 2.5 टन वजन ढोने की क्षमता है। इस दौरान मजबूत शुरुआत के बाद करीब पौने 2 बजे वीएसटी के शेयर में 0.96% की बढ़त के साथ 1,949.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!