शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नोवार्तिस इंडिया (Novartis India) के शुद्ध लाभ में 87% की गिरावट

जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में नोवार्तिस इंडिया (Novartis India) के मुनाफे में 87% की गिरावट आयी।

कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 22.8 करोड़ रुपये से घट कर 2.9 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी का कुल राजस्व भी 187.1 करोड़ रुपये से 14.3% घट कर 160.3 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का 12.8 करोड़ रुपये का एबिटा लाभ भी 6.1 करोड़ रुपये की एबिटा हानि में बदल गया। कमजोर तिमाही वित्तीय नतीजों का नकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर साफ दिख रहा है। नोवार्तिस का शेयर 655.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 639.95 रुपये पर खुला है और 9.37 बजे 1.37% की गिरावट के साथ 646.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!