शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) के शेयर में जोरदार उछाल

शानदार तिमाही नतीजों से जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) के शेयर में जोरदार उछाल आयी है।

जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में जुबिलेंट लाइफ के मुनाफे में 1263% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 11 करोड़ रुपये से बढ़ कर 150 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी का कुल राजस्व भी 1,515.8 करोड़ रुपये से 8.28% बढ़ कर 1,641.4 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी का एबिटा 4.1% की वृद्धि के साथ 305 करोड़ रुपये पर पहुँच गया। आज जुबिलेंट का शेयर 678.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 702.00 रुपये पर खुला और करीब साढ़े 10 बजे 11.33% की मजबूती के साथ 755.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!