शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फोर्ज (Bharat Forge) का शेयर 4% से अधिक उछला

भारत फोर्ज (Bharat Forge) ने अपने वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में भारत फोर्ज ने 207.50 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। यह पिछले की समान तिमाही में कमाये गये 165.57 करोड़ रुपये के मुनाफे से 25.32% अधिक है। इसी बीच कंपनी की कुल आमदनी 1,089.07 करोड़ रुपये से 10.67% बढ़ कर 1,205.37 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का वार्षिक लाभ 649.32 करोड़ रुपये के मुकाबले 7.43% अधिक 697.59 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसका वार्षिक राजस्व 7,133.68 करोड़ रुपये की तुलना में 5.83% कम 6,717.44 करोड़ रुपये रहा। बेहतर तिमाही नतीजों का असर कंपनी के शेयर भाव पर भी दिख रहा है। बीएसई में भारत फोर्ज का शेयर 1,043.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,054.75 रुपये पर खुला और करीब पौने 2 बजे 4.38% की बढ़त के साथ 1,089.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!