शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) की इकाई को मिली सेबी की मंजूरी

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) की इकाई रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड को सेबी की मंजूरी मिल गयी है।

सेबी ने कंपनी को यह मंजूरी प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) के लिए दी है, जिसमें प्रस्तावित ईश्यु साइज 2,500 करोड़ है।
आज 11 बजे के बाद से रिलायंस इन्फ्रा के शेयर में गिरावट का रुख देखने को मिला है। बीएसई में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 527.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 526.80 रुपये खुला और कारोबार के दौरान 480.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में रिलायंस का शेयर 34.10 रुपये या 6.46% की कमजोरी के साथ 493.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!