शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिश टीवी (Dish TV) को हुआ घाटा, शेयर लुढ़का

जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में डिश टीवी (Dish TV) को 28.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान तिमाही कंपनी ने 482.8 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था है। इसी बीच कंपनी की कुल आमदनी 799.3 करोड़ रुपये से 11.3% घट कर 708.6 करोड़ रुपये रह गयी। इसेक अलावा कंपनी का एबिटा 26.9% की गिरावट के साथ 190.6 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 32.6% से बढ़ कर 26.9% हो गया। कमजोर तिमाही नतीजों का असर कंपनी के शेयर भाव पर साफ दिख रहा है। बीएसई में डिश टीवी का शेयर 91.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 84.50 रुपये पर खुला और करीब 9.40 बजे यह 8.76% की भारी गिरावट के साथ 83.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!