शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफा घटने के बावजूद गुजरात गैस (Gujarat gas) का शेयर हरे निशान में

जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में गुजरात गैस (Gujarat gas) ने 33.14 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया।

यह पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को हुए 71.69 करोड़ रुपये के मुनाफे से 53.77% कम है। इस अवधि में अदाणी गुजरात गैस का कुल राजस्व 1,419.85 करोड़ रुपये से 49.6% बढ़ कर 1,444.82 करोड़ रुपये रहा। इसेक अलावा कंपनी का वार्षिक मुनाफा 190.04 करोड़ रुपये से बढ़ कर 220.59 करोड़ रुपये हो गया। कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद कंपनी के शेयर भाव में आज बढ़त हुई। बीएसई में गुजरात गैस का शेयर 750.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 739.00 रुपये पर खुला, करीब पौने 11 बजे यह 0.15% की मामूली बढ़त के साथ 751.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!