कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) के बोर्ड ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने का निर्णय लिया है।
कंपनी 10 लाख रुपये प्रति वाले 1000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 100 करोड़ रुपये प्राप्त करेगी। बीएसई में कल्पतरु पावर का शेयर 343.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 350.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 340.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयर में 0.25% की कमजोरी के साथ 342.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 मई 2017)


