शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों से संभला पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) का शेयर

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) ने जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 110.05 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 78.78 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था। इसी तरह कंपनी की कुल आमदनी 1,884.19 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,208.91 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार कंपनी के मुनाफे में 39.69% और आमदनी में 17.23% की वृद्धि हुई। आज पीसी ज्वेलर का शेयर लाल निशान पर खुला और करीब सवा 12 बजे वित्तीय नतीजों के घोषणा के बाद ही एक उछाल के साथ हरे निशान में आया। करीब 12.50 बजे कंपनी का शेयर 3.64% की बढ़त के साथ 446.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!