शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) ने किया 270 मेगावाट की थर्मल इकाई का शुभारंभ

बीएचईएल (BHEL) ने महाराष्ट्र के नासिक में 270 मेगावाट की थर्मल इकाई का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया है।

यह इकाई रतनइंडिया नासिक पावर की 5X270 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना का हिस्सा है। बीएचईएल द्वारा इस परियोजना में शुरू की गयी यह चौथी इकाई है, जिसे कंपनी ने तीसरी इकाई के केवल 35 दिन बाद ही शुरू कर दिया। आज बीएचईएल का शेयर हरे निशान पर खुला और करीब 10.36 बजे 153.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के दौरान करीब 1.05 बजे कंपनी का शेयर 0.87% की बढ़त के साथ 151.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!