शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की चुकता शेयर पूँजी हुई 5,13,76,36,634 रुपये

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की चुकता शेयर पूँजी 5,12,98,18,234 रुपये से बढ़ कर 5,13,76,36,634 रुपये हो गयी है।

कंपनी की शेयर पूँजी में वृद्धि कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 39,09,200 इक्विटी शेयर आवंटित करने के कारण हुई है।
आज कमजोर शुरुआत के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर में बढ़त का रुख देखने को मिला है। बीएसई में बैंक का शेयर आज गिरावट के साथ 1,613.70 रुपये पर खुला और 1,624.50 रुपये तक चढ़ा। करीब 12.50 बजे यह 1.30 रुपये या 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 1,618.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!