शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने बढ़ायी विदेशी निवेश सीमा

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के निदेशक मंडल ने कंपनी में विदेशी निवेश सीमा को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही फोर्टिस की पोर्टफोलियो निवेश योजना के तहत एफआईआई, एफपीआई, क्यूएफआई, गैर-अनिवासी भारतीय (एनआरआई) और भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) कंपनी में इसकी 74% चुकता इक्विटी पूँजी तक निवेश कर सकेंगे।
बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 202.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 205.00 रुपये पर खुला और 205.80 रुपये तक चढ़ा। करीब सवा 1 बजे यह 0.80 रुपये या 0.39% की बढ़त के साथ 203.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!