शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) के मुनाफे में हुई 29.77% की बढ़ोतरी

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) ने जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 86.44 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

यह पिछले साल की समान तिमाही में कमाये गये 66.61 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 29.77% अधिक रहा। वहीं कंपनी की कुल आमदनी 1,001.63 करोड़ रुपये की तुलना में 7.43% अधिक 1,076.15 करोड़ रुपये रही। कंपनी का सालाना प्रदर्शन भी शानदार रहा और इसने 105.19 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में 176.34% ज्यादा 290.90 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।
शुक्रवार को बीएसई में क्रॉम्पटन ग्रीव्स का शेयर 6.20 रुपये या 2.88% की मजबूती के साथ 224.80 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 245.20 रुपये और निचला स्तर 126.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!