शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडिया सीमेंट्स (India Cements) के मुनाफे में 32.10% की गिरावट

इंडिया सीमेंट्स (India Cements) के जनवरी-मार्च 2017 के तिमाही मुनाफे में 32.10% की गिरावट आयी है।

कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि के 50.49 करोड़ रुपये से घट कर 34.28 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इसी दौरान कंपनी की कुल आय 1,312.60 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,524.29 करोड़ रुपये रही। वहीं इसका वार्षिक लाभ भी 117.78 करोड़ रुपये से 33.76% अधिक 157.55 करोड़ रुपये रहा।
शुक्रवार को बीएसई में इंडिया सीमेंट्स का शेयर 1.36 रुपये या 0.68% की मामूली बढ़त के साथ 198.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 226.00 रुपये और निचला स्तर 88.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!