शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) ने मिलाया पारले प्रोडक्ट्स से हाथ

मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) ने प्रमुख बिस्किट निर्माता कंपनी पारले प्रोडक्ट्स के साथ करार किया है।

कंपनी ने इस साझेदारी के जरिये भारत में 45 लाख आउटलेट का उपयोग करने की योजना बनायी है। साथ ही दोनों कंपनियां अपने ब्रांड को बढ़ावा देंगी और बिस्किट/स्नैक्स और पेय पदार्थ उद्योग में अपनी हिस्सेदारी बढ़ायेंगी।
बीएसई में मनपसंद बेवरेजेज का शेयर 845.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 860.00 रुपये पर खुला और 885.90 रुपये के उच्च स्तर तक उछला। इसके बाद करीब 12.17 बजे यह 23.05 रुपये या 2.73% की गिरावट के साथ 822.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!