शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन टीवी (Sun TV) ने कमाया 235.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

सन टीवी (Sun TV) को जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 235.9 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।

जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 235.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वहीं कंपनी की कुल आमदनी 564.97 करोड़ रुपये की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 582.5 करोड़ रुपये हुई। इसके अलावा सन टीवी की एबिटा हानि 67.31 करोड़ रुपये से बढ़ कर 77.8 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में सन टीवी का शेयर 808.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 810.00 रुपये पर खुला और 780.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। इसके बाद करीब 12.50 बजे यह 18.35 रुपये या 2.27% की गिरावट के साथ 790.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!