शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी (ITC) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) के शेयर ने आज अपने 52 हफ्तों के शिखर को छुआ।

आज आईटीसी से प्रमुख सूचकांकों निफ्टी और सेंसेक्स को भी सहारा मिला है। 26 मई, 2017 को बीएसई में बाजार पूँजी के मामले में आईटीसी चौथी शीर्ष कंपनी बन गयी थी। कंपनी की बाजार पूँजी 3.74 लाख करोड़ रुपये रही। इसके बाद सोमवार को आईटीसी के प्रति शेयर की कीमत 319.9 रुपये होने से इसकी बाजार पूँजी 3.88 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गयी है।
बीएसई में आईटीसी का शेयर 308.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 303.00 रुपये पर खुला और शुरू से ही ऊपर की ओर चढ़ा। 319.90 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब 2.30 बजे यह 9.25 रुपये या 3.00% की बढ़त के साथ 317.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!