शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के तिमाही मुनाफे में 28.1% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) का शुद्ध मुनाफा 2,482 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,180 करोड़ रुपये रहा।

वहीं कंपनी की आमदनी 32,875 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 36,828 करोड़ रुपये हुई। इस प्रकार कंपनी के तिमाही मुनाफे में 28.1% और आमदनी में 12% की बढ़ोतरी हुई। साथ ही इसका एबिटा 3.6% की बढ़त के साथ 4,335 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 13.7% से घट कर 11.8% रहा।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1787.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 1787.60 रुपये पर खुला। 1810.00 रुपये के उच्च स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में यह सपाट 1,78.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!