शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) को हुआ 2,716.09 करोड़ रुपये का मुनाफा

कोल इंडिया (Coal India) ने जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 2,716.09 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

कंपनी का यह मुनाफा 2016 की समान अवधि में कमाये गये 4,398.35 करोड़ रुपये के मुनाफे से 38.2% कम रहा। हालाँकि इस दौरान कोल इंडिया की कुल आमदनी 22,813 करोड़ रुपये से 8.6% की बढ़त के साथ 24,780.2 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा वित्तीय परिणामों में कंपनी का एबिटा 39.2% घट कर 3,387.56 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 26.02% के मुकाबले 14.62% रह गया। मुनाफे घटने के बाद आज कोल इंडिया का शेयर कमजोर स्थिति में है। करीब साढ़े 10 बजे यह 5.35 रुपये या 2% की गिरावट के साथ 262.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!