शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) ने हासिल किया 791.7 करोड़ रुपये का मुनाफा

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) ने जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 791.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

कंपनी का यह मुनाफा 2016 की समान अवधि में कमाये गये 744.68 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.3% अधिक रहा। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी भी 3,414.8 करोड़ रुपये से 23.8% की बढ़त के साथ 4,226.7 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा वित्तीय परिणामों में कंपनी का एबिटा 8.1% बढ़ कर 979.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 28.11% के मुकाबले 24.57% रह गया। बेहतर तिमाही वित्तीय नतीजों के बावजूद आज भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में गिरावट है। करीब सवा 11 बजे यह 1.40 रुपये या 0.81% की गिरावट के साथ 171.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!