शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी और लाभ घटने के बावजूद उछला अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) का शेयर

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) ने जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 532.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

कंपनी का यह मुनाफा 2016 की समान अवधि में हुए 554.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 4% कम रहा। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी भी 3,745.9 करोड़ रुपये से 2.8% की गिरावट के साथ 3,641.6 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा वित्तीय परिणामों में कंपनी का एबिटा 16.2% घट कर 721.2 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 23% के मुकाबले 19.8% रह गया। खराब तिमाही वित्तीय नतीजों के बावजूद आज अरबिंदो फार्मा के शेयर में तेजी है। करीब साढ़े 11 बजे यह 43.75 रुपये या 8.52% की मजबूती के साथ 557.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!