शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान ऑर्गेनिक (Hindustan Organic) का घाटा दोगुने से अधिक बढ़ा

हिंदुस्तान ऑर्गेनिक (Hindustan Organic) ने अपने वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को जनवरी-मार्च 2017 में 133.19 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी 41.38 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। वहीं हिंदुस्तान ऑर्गेनिक की कुल तिमाही आमदनी 11.75 करोड़ रुपये से 263.74% बढ़ कर 42.74 करोड़ रुपये हो गयी। इसका सालाना घाटा भी 185.02 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़ कर 260.45 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में 27.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हिंदुस्तान ऑर्गेनिक का शेयर आज मामूली गिरावट के साथ 27.50 रुपये पर खुला। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 0.70 रुपये या 2.53% की गिरावट के साथ 26.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!