शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उजास एनर्जी (Ujaas Energy) के शेयर में 7.50% की गिरावट

उजास एनर्जी (Ujaas Energy) ने अपने तिमाही वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है।

कंपनी के तिमाही मुनाफे में 28% और आमदनी में 2.56% की गिरावट आयी है। कंपनी को जनवरी-मार्च 2017 में 10.82 करोड़ रुपये का लाभ हुआ, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी 10.82 करोड़ रुपये के लाभ में रही थी। उजास एनर्जी की कुल तिमाही आमदनी 166.98 करोड़ रुपये से घट कर 61.92 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में 36.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले उजास एनर्जी का शेयर आज मामूली गिरावट के साथ 35.80 रुपये पर खुला। करीब सवा 1 बजे कंपनी का शेयर 2.70 रुपये या 7.50% की गिरावट के साथ 33.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!