शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के तिमाही और सालाना लाभ में बढ़त

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) को जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 725.16 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 604.63 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आय में भी बढ़त हुई और यह 11,840.47 करोड़ रुपये के मुकाबले 12,319.64 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार कंपनी का तिमाही मुनाफा 19.93% और कुल आय 4.04% बढ़ी। वहीं महिंद्रा का सालाना मुनाफा 3,554.50 करोड़ रुपये से 13.95% बढ़ कर 4,050.53 करोड़ रुपये और आमदनी 80,982.92 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.78% अधिक 89,713.13 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में 1,350.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर आज मजबूती के साथ 1,360.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 17.00 रुपये या 1.26% की बढ़त के साथ 1,367.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!