शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमटीएनएल (MTNL) को हुआ 634.80 करोड़ रुपये का घाटा

एमटीएनएल (MTNL) को जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 634.80 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले कंपनी को 2016 की समान अवधि में 188.64 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी भी 813.45 करोड़ रुपये से 13.3% की गिरावट के साथ 705.17 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी की एबिटा हानी 140.57 करोड़ रुपये से बढ़ कर 264.30 करोड़ रुपये हो गयी। कमजोर वित्तीय परिणामों से कंपनी का शेयर भी 21.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 20.85 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे एमटीएनएल का शेयर 1.18% की गिरावट के साथ 21.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!