शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के तिमाही मुनाफे में 30.24% गिरावट दर्ज

डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही के मुनाफे में 30.24% गिरावट आयी है।

पिछले साल की समान तिमाही में हुए 10.81 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 7.54 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी ओर डेल्टा कॉर्प की तिमाही आय में वृद्धि हुई, जो कि 65.55 करोड़ रुपये से 8.42% की बढ़त के साथ 71.07 करोड़ रुपये रही। कंपनी के सालाना आँकड़ों को देखें तो 2015-16 में हुए 37.09 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले 2016-17 में डेल्टा ने 41.87% अधिक 52.62 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
बीएसई में डेल्टा कॉर्प का शेयर 150.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 152.30 रुपये पर खुल कर 158.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.40 बजे डेल्टा कॉर्प के शेयर में 6.35 रुपये या 4.22% की तेजी के साथ 156.95 रुपये सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!