शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की कुल बिक्री 16% बढ़ी

मई 2016 के मुकाबले मई 2017 में टीवीएस मोटर (TVS Motor) के वाहनों की कुल बिक्री में 16% की वृद्धि दर्ज की गयी।

कंपनी ने 2.44 लाख इकाई के मुकाबले 2.82 इकाइयों की बिक्री की। कंपनी ने दोपहिया वाहनों की 2,38,320 इकाइयों के मुकाबले 15.6% अधिक 2,75,426 इकाइयाँ बेचीं, जबकि इसका निर्यात 65,434 इकाई से 30.9% अधिक 85,681 इकाई रहा। वहीं टीवीएस के तिपहिया वाहनों की बिक्री 5,463 इकाई से 20.5% अधिक 6,581 इकाई रही।
बिक्री में वृद्धि होने से टीवीएस का शेयर भी 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ गया। बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 534.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 553.00 रुपये पर खुला और 565.00 रुपये तक चढ़ा। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 14.05 रुपये या 2.63% की मजबूती के साथ 549.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!