शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बिक्री घटने के कारण बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का शेयर पहुँचा लाल निशान में

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की मई बिक्री में सालाना आधार पर 10% की गिरावट हुई।

मई 2016 में 3,47,655 वाहनों के मुकाबले मई 2017 में कंपनी के 3,13,756 वाहन बिके। बजाज ऑटो के वाहनों की घरेलू बिक्री भी 2,04,234 इकाई से 15% घट कर 1,74,047 इकाई और निर्यात 1,43,421 इकाई से 3% घट कर 1,39,709 इकाई रह गया।
बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 2,840.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी स्थिति में 2,801.00 रुपये पर खुला और 2,772.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 12.10 बजे कंपनी का शेयर 18.80 रुपये या 0.66% की कमजोरी के साथ 2,821.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!