शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) के शेयर में 15% से अधिक की उछाल

आज जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) के शेयर में 15% से अधिक की मजबूती आयी है।

कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर ने 19.00 रुपये के अपने 52 हफ्तों के शिखर को भी छुआ। आज सवा 2 बजे जीएमआर के 24,05,03,696 शेयरों में लेन-देन हुआ, जिनका मूल्य करीब 422.05 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयर में तेजी इसके ऋण में 20% की कमी के कारण आयी है।
बीएसई में जीएमआर इन्फ्रा का शेयर 14.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 15.10 रुपये पर खुला। करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयर में 2.30 रुपये या 15.38% की शानदार तेजी के साथ 17.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!