शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) को शेयरधारकों ने दिखायी हरी झंडी

मंगलवार को यस बैंक (Yes Bank) के शेयरधारकों की सालाना आम बैठक हुई।

इसमें शेयरधारकों ने बैंक की ऋण सीमा को 50,000 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 70,000 करोड़ रुपये करने और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के माध्यम से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मान्य कर दिया। इस सकारात्मक खबर के बावजूद यस बैंक का शेयर शुरुआती कारोबार के दौरान लाल निशान में है। बीएसई में यस बैंक का शेयर 1,502.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,515.00 रुपये पर खुल कर साढ़े 9 बजे 0.19% की गिरावट के साथ 1,500.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!