शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीडियोकॉन (Videocon) का शेयर लगातार 16वें सत्र में लुढ़का

वीडियोकॉन (Videocon) का शेयर 4.90% की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

वीडियोकॉन का शेयर आज लगातार 16वें कारोबारी सत्र में लोवर सर्किट में पहुँचा। कंपनी के शेयर में कमजोरी मुख्यत: देना और सेंट्रल सहित कुछ अन्य बैंकों द्वारा इसे एनपीए की सूची में डालने के कारण आयी है। वीडियोकॉन इस समय 40,000 करोड़ रुपये के कर्ज में है। बीएसई में कंपनी का शेयर 28.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 27.15 रुपये पर खुला और अंत तक सपाट रहने के बाद इसी स्तर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!