शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर : कैपिटल फर्स्ट, एमईपी इन्फ्रा, टाटा पावर, ऐक्सिस बैंक और स्पाइसजेट

खबरों के कारण जो शेयर मंगलवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें कैपिटल फर्स्ट, एमईपी इन्फ्रा, टाटा पावर, ऐक्सिस बैंक और स्पाइसजेट शामिल हैं।

सिकाल लॉजिस्टिक्स - कंपनी 9.5 करोड़ रुपये में पैटकेम्स अधिग्रहण करेगी।
कॉस्मो फिल्म्स - डायरेक्ट थर्मल प्रिंट करने योग्य पेपर के रूप में नया उत्पाद लॉन्च किया है।
कैपिटल फर्स्ट - 15 जून को कंपनी का निदेशक मंडल डिबेंचर जारी करेगा।
ईएसएस डीईई - ईएसएस डीईई कोलकाता स्थित संयंत्र का संचालन रोकेगी।
एमईपी इन्फ्रा - कंपनी सड़क परियोजना टाई अप हेतू कोरियन और चीनी कंपनियों के साथ वार्ता कर रही है।
भारती एयरटेल/आइडिया - रिलायंस जियो ने भारती एयरटेल और आइडिया पर व्यवसायी समूहन का इलजाम लगाया है।
स्पाइसजेट - जीएसटी का भार कम करने के लिए किराये में वृद्धि कर सकती है।
टाटा पावर - कंपनी जम्मू-कश्मीर में वितरण के लिए 80 कस्बों का लक्ष्य बना रही है।
ऐक्सिस बैंक - बैंक डिबेंचरों के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है।
श्रेयास शिपिंग - कंपनी ने सुजू कॉर्प के साथ साझा उद्यम समझौता किया। (शेयर मंथन, 13 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख