शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) दक्षिण कोरियाई, चीनी और जापानी कंपनियों के साथ वार्ता में

सड़क टोल प्रबंधन कंपनी एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) दक्षिण कोरियाई, चीनी और जापानी इन्फ्रा कंपनियों के साथ साझा उद्यम तैयार करने लिए बातचीत कर रही है।

एमईपी उनके साथ मिल कर हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल के तहत सड़क परियोजनाओं के लिए बोली लगायेगी। इसके अलावा कंपनी इन परियोजनाओं हेतू एक अन्य संयुक्त उद्यम बनाने के लिए दो बड़े विदेशी फंडों के साथ भी वार्ता के दौर में है।
आज बीएसई में एमईपी इन्फ्रा का शेयर 88.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 89.00 रुपये पर खुला। करीब 11.10 बजे यह 1.90 रुपये या 2.15% की बढ़त के साथ 90.25 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 103.75 रुपये और निचला स्तर 34.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!