शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ (Suven Life) को ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में मिला पेटेंट

सुवेन लाइफ (Suven Life) को ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में 1-1 पेटेंट मिला है।

कंपनी को यह पेटेंट न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों के साथ जुड़े विकारों के उपचार के लिए नयी रासायनिक इकाइयों (एनसीई) के लिए प्राप्त हुए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलियाई पेटेंट की अवधि 2032 और अमेरिकी पेटेंट की अवधि 2034 तक की है।
आज बीएसई में सुवेन लाइफ का शेयर 184.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 185.50 रुपये पर खुला और 192.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयर में 2.80 रुपये या 1.52% की मजबूती के साथ 187.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!