शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर : रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, विप्रो और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा

खबरों के कारण जो शेयर बुधवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, विप्रो और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा शामिल हैं।

रिलायंस कम्युनिकेशंस - रिलायंस कम्युनिकेशंस-ब्रुकफील्ड टावर सौदा अगले महीने तक पूरा होने की संभावना है।
टाटा मोटर्स - कंपनी ने गिरीश वाघ को वाणिज्यिक वाहन व्यवसाय के प्रमुख और कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया।
ग्रीव्स कॉटन - लाइसेंस देने के लिए पिनेकल इंजंस के साथ समझौता किया।
ग्लेन्मार्क फार्मा - ग्लेन्मार्क फार्मा को सैक्साग्लिपिटीन गोलियों के लिए अमेरिकी एफडीए की मंजूरी मिली।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - महिन्द्रा ऐंड महिंद्रा ने आईपीओ के माध्यम से महिंद्रा लॉजिस्टिक्स में हिस्सेदारी की बिक्री को मंजूरी दी।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी - जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने प्रशांत जैन को एमडी और सीईओ नियुक्त किया है।
अशोक लेलैंड - अशोक लेलैंड ने 8.06 करोड़ शेयर आवंटित किये।
विप्रो - विप्रो ने ड्राइवस्ट्रीम का अधिग्रहण किया।
जेएसडब्ल्यू स्टील - कंपनी के मई उत्पादन में 1% की वृद्धि हुई।
गीतांजली - कंपनी की इकाई नक्षत्र को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी मिली। (शेयर मंथन, 14 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"