शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का शेयर 3% से अधिक चढ़ा

reliance jio logo

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो ने अप्रैल 2017 में 39 लाख नये उपभोक्ता जोड़े।

अपनी फ्री 4जी इंटरनेट सेवा समाप्त होने के बावजूद अप्रैल में बने नये मोबाइल उपभोक्ताओं में से जियो 87% को आकर्षित करने में भी कामयाब रही। इस खबर का रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,312.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,318.00 रुपये पर खुला और 1,354.70 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद करीब 1.10 बजे यह 38.40 रुपये या 2.93% की बढ़त के साथ 1,351.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!