शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्रह्मपुत्र इन्फ्रा (Brahmputra Infra) को मिला 126.50 करोड़ रुपये का ठेका

ब्रह्मपुत्र इन्फ्रा (Brahmputra Infra) के साझे उद्यम (वीकेजीए-ब्रह्मपुत्र-त्रिबेनी) को 126.50 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

नोर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे से मिले इस ठेके के तहत बैराबी तथा सैरांग स्टेशनों के बीच में सहायक और सुरक्षा कार्यों सहित फाउंडेशन और सब-स्ट्रक्चर ओवर पाइल फाउंडेशन का निर्माण क्रियान्वित किया जाना है।
बीएसई में ब्रह्मपुत्र इन्फ्रा का शेयर 36.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 36.65 रुपये पर खुला और 39.35 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कंपनी का शेयर अंत में 0.30 रुपये या 0.82% की गिरावट के साथ 36.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!