शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केंद्र सरकार घटा सकती है शिपिंग कॉर्पोरेशन (Shipping Corporation) में हिस्सेदारी

शिपिंग कॉर्पोरेशन (Shipping Corporation) के शेयर में आज 10% से अधिक की जोरदार उछाल आयी है।

खबरों के अनुसार नीति आयोग ने केंद्र सरकार को शिपिंग कॉर्पोरेशन में अपनी हिस्सेदारी 63.75% से घटा कर 25% करने का सुझाव दिया है। इस सुझाव को जल्दी ही आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति के पास भेजा जायेगा।
इसके बाद बीएसई में शिपिंग कॉर्पोरेशन का शेयर 79.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 92.00 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे यह 8.05 रुपये या 10.14% की जोरदार बढ़त के साथ 87.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!