शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीबी कॉर्प (DB Corp) ने समाप्त किया अनुबंध

डीबी कॉर्प (DB Corp) और मीडिया कंपनी डिलिजेन्ट मीडिया कॉर्प ने आपसी सहमति से अपना अनुबंध समाप्त कर लिया है।

दोनों कंपनियों के बीच हुए करार के तहत डिजिलेन्ट मीडिया ने डीबी कॉर्प को जयपुर और अहमदाबाद में दैनिक अखबार डीएनए को मुद्रित, संपादित, प्रकाशित और प्रसारित करने का लाइसेंस दिया था। परिणामस्वरूप 16 जून से डीबी कॉर्प डीएनए का संचालन रोक देगी।
इस खबर के बाद भी डीबी कॉर्प का शेयर हरे निशान में है। बीएसई में कंपनी का शेयर गुरुवार के 372.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 377.25 रुपये पर खुला। सुबह करीब 11.10 बजे यह 1.80 रुपये या 0.48% की गिरावट के साथ 373.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!