शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (Century Plyboards) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आज कारोबार के दौरान सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (Century Plyboards) का शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा।

इसकी सहायक कंपनी सेंचुरी प्लाई (सिंगापुर) ने ह्यूसौलिन वुड प्रोसेसिंग फैक्टरी में 49% हिस्सेदारी अधिग्रहित की है, जो प्लाईवुड, लिबास और सभी लकड़ी के उत्पादों का व्यापार और उत्पादन करती है।
इस खबर से ही सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स का शेयर 312.95 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। बीएसई में कंपनी का शेयर गुरुवार के 302.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 307.90 रुपये पर खुला। सुबह करीब 11.40 बजे यह 6.80 रुपये या 2.25% की बढ़त के साथ 309.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!