शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के निदेशक मंडल ने दिखायी हरी झंडी

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के निदेशक मंडल ने डिबेंचर आवंटन को मंजूरी दे दी।

इससे बैंक 10 लाख रुपये प्रति वाले 50,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करके 5,000 करोड़ रुपये जुटायेगा। प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किये जाने वाले डिबेंचरों को बीएसई के थोक डेब्ट बाजार खंड में सूचीबद्ध किया जायेगा।
बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर गुरुवार के 508.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 507.90 रुपये पर खुला। 513.40 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब पौने 2 बजे यह 4.80 रुपये या 0.94% की मजबूती के साथ 512.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!