शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एरिस लाइफसाइंसेज (Eris Lifesciences) ने एंकर निवेशकों के जरिये जुटाये 779.4 करोड़ रुपये

अहमदाबाद आधारित एरिस लाइफसाइंसेज (Eris Lifesciences) ने अपने 1,800 करोड़ रुपये के आईपीओ की शुरुआत से पहले गुरुवार को एंकर निवेशकों के जरिये 779.4 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं।

एंकर बुक आवंटन में देखा गया कि संस्थागत निवेशकों ने प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर 1.29 करोड़ शेयर खरीदें हैं। कंपनी के एंकर बुक आवंटन में जिन संस्थागत निवेशकों ने खरीदे हैं, उनमें गोल्डमैन सैक्स इंडिया, अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, एसबीआई मैग्नम बैलेंस्ड फंड, एसबीआई मैग्नम मिडकैप फंड, एसबीआई मैग्नम बैलेंस्ड फंड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया इनवेस्टमेंट फंड, एफआईएल इनवेस्टमेंट्स (मॉरीशस), मेरिल लिंच मार्केट्स सिंगापुर, बिड़ला सन लाइफ बैलेंस्ड और आईडीएफसी प्रीमियर इक्विटी फंड शामिल हैं। एरिस लाइफसाइंसेज का आईपीओ शुक्रवार को खुलेगा, जिसमें 600-603 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है। (शेयर मंथन, 16 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!