शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्हील्स इंडिया (Wheels India) ने जापानी कंपनी से मिलाया हाथ

व्हील्स इंडिया (Wheels India) ने जापान की टोपी इंडस्ट्रीज के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।

यह समझौता भारत में यात्री कार के स्टील पहिया व्यापार हेतू किया गया है, जिसमें टोपी व्हील्स इंडिया की सहायक कंपनी डब्ल्यूआईएल कार व्हील्स में 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। हिस्सेदारी हस्तांतरित करने के लिए व्हील्स इंडिया टोपी को इक्विटी शेयर जारी करेगी।
इसके बाद बीएसई में व्हील्स इंडिया का शेयर गुरुवार के 1,280.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,293.95 रुपये पर खुला। 1,330.00 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद कारोबार के अंत में यह 45.00 रुपये या 3.52% की बढ़त के साथ 1,325.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!