शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) को मिली भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सहमति दी है।

बैंक को ओल्ड म्यूचुअल पीएलसी से अपनी बीमा इकाई कोटक महिंद्रा ओल्ड म्यूचुअल लाइफ इंश्योरेंस के 26% शेयर अधिग्रहित करने के लिए सीसीआई ने हरी झंडी दिखायी है। इस खरीदारी सौदे की रकम 1,292.7 करोड़ रुपये है।
शुक्रवार को बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 20.95 रुपये या 2.17% की मजबूती के साथ 985.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 990.60 रुपये और निचला स्तर 692.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!