शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) ने शुरू किया पोलीप्रोपिलिन का उत्पादन

ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) ने वॉश्ड पोलीप्रोपिलिन का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया है।

इसके लिए कंपनी ने अपने जयपुर में स्थित मौजूदा रीसाइक्लिंग संयंत्र में 150 करोड़ रुपये की लागत से वार्षिक 6000 एमटीपीए क्षमता वाला नया ऑटोमेटेड इको-फ्रेंडली वॉशिंग लाइन संयंत्र लगाया है। ग्रेविटा इंडिया का शेयर बीएसई में 78.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 79.00 रुपये पर शुरुआत के बाद 10 बजे 82.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे यह 1.78% की तेजी के साथ 80.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!