शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए होगी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के शेयरधारकों की बैठक

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने सूचित किया है कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल (एनसीएलटी) के निर्देशानुसार कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों की बैठक 24 जून 2017 को होगी।

उस बैठक में कंपनी के अचल संपत्ति ऋण व्यापार को कंपनी की ही पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस में डीमर्ज करने के लिए व्यवस्था की योजना को मंजूरी के लिए रखा जायेगा।
बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर 611.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 611.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 627.70 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब 2.10 बजे कंपनी के शेयर में 2.06% की बढ़त के साथ 623.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!