शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसपीएमएल इन्फ्रा (SPML Infra) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

एसपीएमएल इन्फ्रा (SPML Infra) को 642 करोड़ रुपये का ठेका मिलने से इसका शेयर 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा।

कंपनी को यह ठेका गुजरात, मध्य प्रदेश और झारखंड में जल आपूर्ति तथा सिंचाई परियोजनाओं और पश्चिम बंगाल में पावर इन्फ्रा डेवलपमेंट के लिए मिला है।
बीएसई में एसपीएमएल इन्फ्रा का शेयर 123.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 125.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 131.60 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब 3.05 बजे कंपनी के शेयर में 4.82% की बढ़त के साथ 129.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख