शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ला ओपाला (La Opala) फिर से शुरू करेगी मधुपुर संयंत्र का संचालन

ला ओपाला (La Opala) अपने मधुपुर संयंत्र का संचालन एक बार फिर से शुरू करेगी।

श्रमिक संघ की अनुचित माँगों के कारण संयंत्र को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था। मगर ला ओपाला ने इस संयंत्र को फिर से शुरू करने के लिए श्रमिक संघ के साथ समझौता कर लिया है। इस खबर का ला ओपाला के शेयर पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में ला ओपाला का शेयर 506.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 510.00 रुपये पर खुलने के बाद करीब सवा 11 13.20 रुपये या 2.60% की मजबूती के साथ 519.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!